मंत्रालय के सामने 1000 कर्मचारी कल करेंगे सुंदरकांड पाठ:आंदोलन का अनोखा तरीका, संघ ने पूरी की तैयारी

Updated on 03-03-2025 01:06 PM

अतरंगी आंदोलन के लिए पहचान बना चुके मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के आव्हान पर मंगलवार को मंत्रालय के 1000 से अधिक कर्मचारी सुंदरकांड/हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मंत्रालय के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर होने वाला यह पाठ कर्मचारी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए कर रहे हैं। पूरी पवित्रता के साथ पाठ करने के लिए संघ ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि जिस स्थान पर पाठ किया जाना है, उसे ऑफिस टाइम से पहले ही साफ कर लिया जाएगा, ताकि पाठ के दौरान शुद्धता बनी रहे। सभी कर्मचारी अपने घर से रोल (किताब रखने का स्टैंड) लाएंगे और सुंदरकांड पाठ के लिए संघ के साथी दयानंद उपाध्याय ने 101 पोथियां संघ को दी हैं, जो बांटी जाएंगी। इसके बाद सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। नायक ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंत्रालय के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 9 वर्ष से रुकी पदोन्नति शुरू करना, चौथा समयमान वेतन, उच्च पदनाम, केंद्र सरकार की तरह 25 साल की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन, तृतीय समयमान में तृतीय पदोन्नति के वेतनमान की विसंगति को दूर करना सहित अन्य शामिल हैं। संघ के अनुसार, पदोन्नति न होने का फायदा उठाकर बाहर के अधिकारियों को मंत्रालय में नियुक्त किया जा रहा है। वित्त सेवा के अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर रखा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि छोटे कार्यालयों को चौथा समयमान मिल गया, लेकिन प्रदेश के सर्वोच्च कार्यालय को यह सुविधा नहीं मिली।

आंदोलन का प्रचार

संघ के पदाधिकारियों ने टेबल-दर-टेबल जाकर आंदोलन का प्रचार किया है। उन्होंने कर्मचारियों को पैम्फलेट बांटे और आंदोलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान सोमवार को भी चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मांगों को पूरा कराने के लिए मंत्रालय के कर्मचारी सुंदरकांड का आयोजन और ऑफिस टाइम के बाद तक काम करके विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.