1000 सीसी की बाइक, 350 की स्पीड... नोएडा में ऐसी दौड़ेंगी बाइक्स कि हैरान रह जाएंगे

Updated on 21-09-2023 01:04 PM

नोएडा: 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जब हवा से बात करते हुए बाइक दौड़ेगी तो जो जहां खड़ा होगा वह वहीं का वहीं खड़ा रहा जाएगा, क्योंकि जोरदार आवाज के साथ हवा जैसा रोमांच दिखाते हुए यह बाइकर आपके सामने से गुजरेंगे और पलट भी नहीं पाएंगे इतने में ये निकल जाएंगे। पूरे बीआईसी में इसके लिए 19 अलग-अलग स्टैंड बनाए गए हैं और उनके अलग-अलग नाम रखे गए हैं। करीब सवा लाख लोगों की इन स्टैंड पर इवेंट देखने की क्षमता है।


इन स्टैंड्स से दिखेगा रोमांच : एमजीएस में मेन ग्रैंड स्टैंड अपर टायर व लोअर टायर के 3-3 स्टैंड रखे गए हैं। बॉक्सेज में प्लैटिनम स्टैंड, नॉर्थ में नॉर्थ प्लैटिनम, नॉर्थ पिकनिक स्टैंड और नॉर्थ क्लासिक स्टैंड हैं। ईस्ट में स्टार ईस्ट- 1, 2, 3, 4 स्टैंड रखे गए हैं। वहीं साउथ में नेचुरल पार्क, साउथ प्रीमियम, साउथ पिकनिक नाम के स्टैंड हैं। इसी तरह वेस्ट में क्लासिक वेस्ट-1 व क्लासिक वेस्ट-2 नाम के स्टैंड रहेंगे।
 
अगर आप मोटो जीपी बाइक रेस इवेंट देखने जा रहे है तो साथ में ईयरबड भी ले जाएं क्योंकि 350 की स्पीड से दौड़ने वाली यह 1000 सीसी की बाइक 125 डेसिबल तक का शोर मचाती हैं जिससे कि कानो में जोरदार आवाज से कई बार दिक्कत भी होती है।

इससे बेहतर है अपने साथ ईयरबड ले जाएं ताकि जब तेज आवाज से शोर से दिक्कत महसूस हो इन्हें कान में लगा ले इससे कान में शोर की आवाज कम जाएगी। डेसिबल से ऊपर का शोर कानो के लिए नुकसानदेह माना जाता है लेकिन मोटो जीपी में बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा होती कि तेज आवाज होना लाजिमी है। वहीं एक साथ कई-कई बाइक आपके सामने से गुजरती है जिसके चलते इससे भी ज्यादा शोर महसूस होता है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.