100 स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन का कायाकल्प, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रेलवे कर रहा बड़ी तैयारी

Updated on 21-11-2023 02:31 PM
नई दिल्ली : अयोध्या राम मंदिर में जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को देखते हुए भारतीय रेलवे भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे ने राम मंदिर की तर्ज पर ही अयोध्या रेलवे स्टेशन के फ्रंट गेट और फसाड बनाया है। मंदिर के शुभारंभ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे देशभर से बड़े स्तर पर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना भी है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के दौरान रेलवे अयोध्या के लिए 100 से भी ज्यादा स्पेशल ट्रेन चला सकता है। देश के तमाम जोन से जरूरत के मुताबिक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

रेलवे स्टेशन का हो रहा रिडेवलपमेंट


रेल मंत्रालय ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम दो चरणों में किया जा रहा है। 240 करोड़ रुपये की लागत के पहले चरण का काम इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें स्टेशन की मौजूदा पांच हजार यात्रियों की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख यात्री तक किया जा रहा है। दूसरे, स्टेशन का फ्रंट गेट और पूरा फसाड राजस्थान भरतपुर की बंसी पहाड़पुर के उसी पत्थरों से किया गया है, जिस पत्थर का इस्तेमाल रामलला के मंदिर को बनाने में किया जा रहा है। दुनियाभर में मशहूर इस पत्थर की उम्र पांच हजार साल से भी ज्यादा की बताई जाती है। बारिश होने पर इसकी चमक और बढ़ती है।

स्टेशन के फ्रंट और प्लैटफॉर्म दोनों तरफ मंदिर जैसे आठ पिरामिड बनाए गए हैं। स्टेशन के फ्रंट गेट से प्रवेश करने पर लोगों को एकदम अयोध्या मंदिर में घुसने जैसी सुखद अनुभूति होगी। यहां शानदार लैंडस्कैपिंग की जा रही है। मुमकिन है कि स्टेशन के गेट के पास पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की भी स्थापना की जाए। स्टेशन के अंदर मंदिर के दर्शन कराने जैसी पेंटिंग भी कराने की योजना है। फ्रंट गेट पर भगवान श्रीराम का मुकुट बनाया जाएगा।

दूसरे चरण में 6 प्लैटफॉर्म होंगे तैयार

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्टेशन तीन प्लैटफॉर्म का है, लेकिन 422 करोड़ रुपये के दूसरे चरण में निर्माण में इसे छह प्लैटफॉर्म का किया जाएगा। ताकि यहां से अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सके। ग्राउंड फ्लोर के अलावा स्टेशन की दो और मंजिल बनाई गई हैं। प्लैटफॉर्म के उपर मेट्रो स्टेशन की तरह ही बनाया जाएगा। जहां खाने-पीने से लेकर वेटिंग लाउंज भी होंगी। स्टेशन के अंदर और बाहर 12 लिफ्ट, 14 एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की दुकानें, क्लॉक रूम और डॉरमेट्री समेत रिटायरिंग रूम्स होंगे। यहां मेल-फीमेल के लिए 77 डॉरमेट्री की सुविधा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.