ग्रे मार्केट में 100% प्रीमियम, निवेशकों को मालामाल करने को तैयार यह IPO, आज से लगा सकते हैं पैसा

Updated on 12-12-2023 01:47 PM
नई दिल्ली : अगर आप किसी लॉजिस्टिक्स कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एस जे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ (SJ Logistics IPO) मार्केट में आ गया है। निवेशक आज यानी मंगलवार से इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं। ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को अच्छा प्रीमियम (SJ Logistics GMP) मिल रहा है। इस आईपीओ को आप 14 दिसंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ में कंपनी निवेशकों को 38.4 लाख शेयर जारी करेगी। आइए एस जे लॉजिस्टिक्स के आईपीओ से जुड़ी कुछ अहम जानकारी जानते हैं।

क्या है प्राइस बैंड?

एस जे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 121 रुपये से 125 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ में एक लॉट 1000 शेयरों का है। ऐसे में आपको इस आईपीओ में न्यूनतम 1,25,000 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 1 लॉट के लिए ही बोली लगा सकते हैं।


ग्रे मार्केट में 100% प्रीमियम

ग्रे मार्केट में एस जे लॉजिस्टिक्स का शेयर शानदार परफॉर्म कर रहा है। मंगलवार सुबह यह शेयर ग्रे मार्केट में 100 फीसदी या 125 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 250 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

क्या करती है कंपनी?

एस जे लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड अपने क्लाइंट्स को सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सोल्यूशंस ऑफर करती है। कंपनी ट्रांसपोर्टेशन हैंडलिंग और कस्टमर क्लीयरेंस जैसी सेवाएं ऑफर करती है। एस जे लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 13.65 करोड़ रुपये जुटाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.