वन विहार की 100 मीटर सीमा ईको सेंसेटिव जोन घोषित:जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम

Updated on 19-03-2025 12:30 PM

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के 100 मीटर के दायरे को ईको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। सर्वे में कोई आपत्ति भी नहीं आई।

अफसरों के अनुसार, पिछले 15 दिन में राजस्व विभाग और वन विभाग की एक संयुक्त समिति ने वन विहार की सीमा का सीमांकन किया। इस प्रक्रिया के दौरान, स्थानीय निवासियों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।

आसपास के गांवों का भी सीमांकन अधिकारियों ने बताया कि यह कदम वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखने और समाज के सभी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से अपना काम करने देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है। इस क्षेत्र में आने वाले तीन गांव- प्रेमपुरा, आमखेड़ा और धरमपुरा का सीमांकन किया गया। धरमपुरा में जलभराव के कारण सांकेतिक सीमांकन किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए सीमांकन किया गया है। सरकार का यह निर्णय वन विहार के वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आसपास के क्षेत्रों में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

दुकानें 100 मीटर से बाहर इधर, बोट क्लब वाले गेट के पास इको सेंसेटिव जोन के दायरे में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का कुछ हिस्सा आ रहा है। हालांकि यह पूरा हिस्सा खाली पड़ा है और कोई निर्माण नहीं है। उन्होंने बताया कि, इस बोट क्लब रोड पर कोई दुकानें नहीं आ रही है। वहां जो होटल और दुकानें बनी है, वह 100 मीटर के दायरे से बाहर है। एसडीएम शर्मा ने बताया कि इको सेंसेटिव जोन के सीमाओं पर बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.