100 करोड़ का घर, 30000000 से ज्यादा सैलरी, अल्लू अर्जुन में 2 कमाल की खूबियां भी हैं

Updated on 08-04-2023 09:07 PM
अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार हैं। 'पुष्पा' के बाद अब उनकी देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है। वो फिल्मों में कैसे आए, कौन-कौन सी मूवीज की, इस बारे में आप शायद जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वो कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं? हर महीने कितना कमाता हैं? एक मूवी के लिए कितना चार्ज करते हैं? क्या आप जानते हैं कि हैदराबाद में उनका 100 करोड़ का आलीशान घर भी है! 8 अप्रैल को 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ, महंगी कारों का कलेक्शन, प्रॉपर्टी, सैलरी... यहां जानिए सबकुछ। इसके साथ ही हम आपको अल्लू की दो कमाल की खूबियों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे।

अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ

जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Networth) की साल 2023 में कुल नेटवर्थ 370 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी सालान इनकम 32 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वो हर महीने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1985 में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर साल 2003 में 'गंगोत्री' से डेब्यू किया था।

अल्लू अर्जुन की फीस

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Per Movie Fee) की ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। हैदरबादा में स्थित '300 जुबली' नाइट क्लब भी उनका है। वो एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो उसके लिए करीब 3 करोड़ रुपये वसूलते हैं।

महंगी कारों का भी है कलेक्शन

Allu Arjun के पास महंगी कारों का भी कलेक्शन है। उनके पास करीब ढाई करोड़ की रेंज रोवर वोग है। उनके पास 7 करोड़ की वैनिटी वैन है। इनके अलावा 80 लाख रुपये की BMW X5, 1.20 करोड़ की Jaguar XJL, 86 लाख रुपये की Audi A7 भी है। हैदराबाद में घर और नाइट क्लब के अलावा उनका ऑफिस भी है।

अल्लू अर्जुन की 2 खूबियां

अल्लू अर्जुन बेहतरीन एक्टर हैं, ये बात सब जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अल्लू बहुत अच्छे डांसर भी हैं। जी हां, वो डांस करने में भी माहिर हैं। इसके अलावा उनके पास एक और खूबी है, वो चारकोल आर्टिस्ट भी हैं।

अल्लू अर्जुन की बीवी और दो बच्चे

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अल्लू ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं- अयान और अरहा। अरहा 'शांकुतलम' मूवी से डेब्यू करने वाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.