एक ही पंच में उड़ गईं 10 गाड़ियां और गुंडे, 'छत्रपति' का धांसू टीजर देख नाचे फैन्स

Updated on 31-03-2023 07:59 PM
साल 2005 में एसएस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' रिलीज हुई थी, जिसमें प्रभास और श्रिया सरन लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब 'छत्रपति' का इसी नाम से हिंदी रीमेक बन रहा है, जिसमें बेलमकोंडा श्रीनिवास और तमन्ना लीड रोल में हैं। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। टीजर में बेलमकोंडा श्रीनिवास का एक्शन पैक्ड अवतार फैन्स को पसंद आ रहा है।

Chatrapathi की कहानी एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जो इससे पहले 'बाहुबली' सीरीज और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 30 मार्च को जैसे ही बेलमकोंडा श्रीनिवास ने 'छत्रपति' का टीजर शेयर किया, इसने तहलका मचा दिया। ट्विटर पर एक्टर के लुक से लेकर एक-एक सीन की तारीफ हो रही है। फैन्स का कहना है कि टीजर देखकर ही उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं और जब फिल्म रिलीज होगी तो ब्लॉकबस्टर रहेगी।

बेलमकोंडा की बॉलीवुड की तैयारी

फिल्म में Bellamkonda Sreenivas छत्रपति के किरदार में हैं। अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक्टर ने खूब जी-तोड़ मेहनत की है, जो 'छत्रपति' के टीजर में नजर आ रही है। टीजर में एक सीन है, जहां बेलमकोंडा एक पंच मारते हैं और 8-10 गाड़ियां हवा में उड़ने लगती हैं। फिल्म के टीजर को थिएटर्स में नानी की फिल्म 'दशहरा' के साथ रिलीज किया गया है।

12 मई को रिलीज होगी 'छत्रपति'

'छत्रपति' थिएटर्स में 12 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म से बेलमकोंडा श्रीनिवास बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। बेलमकोंडा तेलुगू फिल्मों के स्टार हैं। वह प्रोड्यूसर बेलमकोंडा सुरेश के बेटे हैं। बेलमकोंडा श्रीनिवास ने 2005 में तेलुगू सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू किया था और आज उनकी गिनती वहां के पॉपुलर स्टार्स में होती है। भले ही 'छत्रपति' इसी नाम से बनी एसएस राजामौली की फिल्म का हिंदी रीमेक है, लेकिन इसकी कहानी क्या होगी, फिलहाल इसे सीक्रेट रखा गया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.