रातीबढ़ से मुगालिया छाप तक 10Km अतिक्रमण हटेगा:भोपाल कलेक्टर ने निरीक्षण किया

Updated on 05-08-2025 06:28 PM

भोपाल के रातीबढ़ से मुगालिया छाप तक 10 किलोमीटर सड़क किनारे का अतिक्रमण हटेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एसडीएम से कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर मुगालिया छाप में स्कूल, गोशाला और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी उन्हें सड़क किनारे अतिक्रमण दिखाई दिया।

कलेक्टर ने शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल, गोशाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बच्चों से पूछा- समझ में आ रहा है? कलेक्टर ने स्कूल में निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी पूछा। कहा कि समझ में आ रहा है कि नहीं? इस पर बच्चों ने हां में जवाब दिया। गोशाला में कलेक्टर ने गायों को चारा भी खिलाया।

स्कूल की बिल्डिंग 15 दिन में मरम्मत कराएं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में किसी भी जर्जर कक्षा में शिक्षण कार्य न किया जाए। प्राचार्य ने जानकारी दी कि स्कूल बिल्डिंग में कोई भी कक्षा जर्जर नहीं है। सभी कक्षाएं पक्के और सुरक्षित भवनों में संचालित हो रही हैं। कलेक्टर ने जर्जर हिस्से में कक्षा न लगाने और 15 दिन में मरम्मत कराने की बात कहीं।

गोशाला का काम लेट तो होगी कार्रवाई कलेक्टर ने मुगालिया छाप में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ शिवानी मिश्रा को निर्देश दिए कि गोशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.