दिग्विजय सिंह को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस:सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव ने कहा- मेरी पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा

Updated on 29-12-2024 01:18 PM

सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजा गया है। जिसमें उनसे माफी मांगने और 10 करोड़ रुपए मानहानि पर मुआवजे के तौर पर देने को कहा है। एक महीने के भीतर ऐसा नहीं करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मुकदमा कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

दरअसल, दिग्विजय सिंह को यह नोटिस 24 दिसंबर उनकी ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र के मामले में दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने बयानों और पीएम को लिखे पत्र के जरिए उनके क्लाइंट गोविंद सिंह राजपूत पर व्यक्तिगत और पेशेवर प्रतिष्ठा पर हमला किया है।

दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र में ये लिखा था.. दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि 'सौरभ शर्मा नाम के जिस पूर्व आरक्षक पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है, उसे सागर निवासी पूर्व परिवहन मंत्री का सीधा संरक्षण प्राप्त था। मुझे जानकारी मिली है कि सौरभ शर्मा पूर्व परिवहन मंत्री के परिवार के सदस्य की तरह बंगले पर बैठता था। जहां वकील साहब के नाम से मशहूर संजय श्रीवास्तव के साथ बैठकर पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब किताब रखता था'

दिग्विजय सिंह ने लेटर में लिखा था 'परिवहन मंत्री के चहेते और कमाऊ पूत बने सौरभ शर्मा ने संजय श्रीवास्तव, आरटीआई वीरेश तुमराम, पूर्व आरटीआई दशरथ सिंह पटेल के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में संचालित आरटीओ बेरियर पर वसूली का ठेका ले लिया। ये वसूली गैंग मंत्री के सीधे नियंत्रण में अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग कराया करते थे। इनके विश्वासपात्र प्रायवेट कटर चेकपोस्ट पर उगाही करके हिसाब अपने आकाओं तक पहुंचायां करते थे।'

दिग्गी ने कहा था- पता लगाना चाहिए पैसा किसका है दिग्विजय सिंह ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास मिली संपत्ति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने मांग की थी कि इस केस से लोकायुक्त को हटाया जाए और केस की जांच ईडी और आयकर विभाग को सौंपी जानी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए कि पता लगाना चाहिए कि पैसा किसका है? कहां से आया और कहां गया। उन्होंने पूरी जांच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में करने की बात कही है।

दिग्विजय ने कहा था कि प्रदेश के इतिहास में इतना बड़ा भ्रष्टाचार कभी देखने को नहीं मिला। जंगल में खड़ी कार से 52 किलो सोना, 200 किलो चांदी की सिल्लियां मिली हैं। दिग्विजय ने कहा कि सौरभ शर्मा, संजय श्रीवास्तव, वीरेश तुमरात और दशरथ सिंह पटेल नाकों की नीलामी करके वसूली करते थे। मनी ट्रेल का पता लगते ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) में गिरफ्तारी होनी चाहिए।

मेरी पेशेवर छवि को गंभीर क्षति पहुंची: श्रीवास्तव

ए़डवोकेट श्रीवास्तव ने नोटिस में लिखा है कि मेरा पेशेवर संबंध गोविंद सिंह राजपूत से है, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसके बावजूद आपने मुझे अन्य सार्वजनिक सेवकों और व्यक्तियों से जोड़ा है, जिनका मेरे पेशे से कोई संबंध नहीं है। आपके आरोपों के कारण मेरी पेशेवर छवि को गंभीर क्षति पहुंची है।

एडवोकेट श्रीवास्तव ने कहा है कि, दिग्विजय का यह काम भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 354 और 356 के अंतर्गत मानहानि के दायरे में आता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी राजनीति का दुरुपयोग करके गलत जानकारी फैलाने और समाज में अस्थिरता उत्पन्न करने का प्रयास किया है। संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह सभी मंचों पर उनके खिलाफ दिए गए सभी मानहानिकारक बयानों को वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही उनकी छवि धूमिल करने और पेशे को नुकसान पहुंचाने के लिए 10 करोड़ रुपए का मुआवजा दें।

एक महीने में आपराधिक शिकायत करेंगे एडवोकेट श्रीवास्तव ने कहा है कि 30 दिनों के अंदर माफी नहीं मांगने और मुआवजा न देने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 354 और 356 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही 10 करोड़ रुपए के मुआवजे के लिए दीवानी मुकदमा दायर करेंगे और दिग्विजय सिंह के आचरण की जांच के लिए राज्यसभा की आचार समिति में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.