24 घंटे में 1 लाख के बना दिए 88 लाख रुपये, इस शेयर में आई इतनी तेजी कि रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, जानें क्यों हुआ ऐसा

Updated on 19-08-2025 04:55 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में कोई शेयर किसी निवेशक को कब छप्परफाड़ रिटर्न दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक शेयर चर्चा का विषय बन गया है। इस शेयर ने एक दिन में निवेशकों को करीब 8700 फीसदी रिटर्न दिया। यानी इसने एक दिन में ही एक लाख रुपये को 88 लाख रुपये में बदल दिया।

यह शेयर एक रेयर अर्थ माइनिंग कंपनी कैली रिसोर्सेज (Kaili Resources) का है। यह ऑस्ट्रेलिया की कंपनी है और इसका शेयर भी ऑस्ट्रेलियाई शेयर मार्केट में लिस्ट है। सोमवार को यह शेयर 3.18 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD) पर पहुंच गया। जबकि इससे पहले यह 0.360 ऑस्ट्रेलियन डॉलर पर बंद हुआ था। ऐसे में इसमें एक दिन में ही 8733% यानी करीब 88 गुना की तेजी आ गई। इस तेजी के कारण कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।

क्यों आई इसमें तेजी?

कैली रिसोर्सेज एक छोटी सी कंपनी है। इसे पहले नुकसान हो रहा था। लेकिन सोमवार को इसके शेयरों में अचानक तेजी आई। इस वजह से ये कंपनी चर्चा में आ गई। शेयर बाजार को कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। कैली रिसोर्सेज रेयर अर्थ माइनिंग का काम करती है।

कंपनी के शेयरों में ये उछाल साउथ ऑस्ट्रेलिया में ड्रिलिंग की मंजूरी मिलने के बाद आया। कंपनी ने 15 अगस्त को बताया था कि उसे साउथ ऑस्ट्रेलिया में रेयर अर्थ मेटल्स के लिए 3 जगहों पर ड्रिलिंग की मंजूरी मिल गई है। यहां रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज की जाएगी। इससे महत्वपूर्ण खनिजों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

फर्श से अर्श पर पहुंचा शेयर

सोमवार को शेयर की कीमत सबसे ज्यादा रही। ये पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊपर थी। वहीं, पिछले 52 हफ्तों में सबसे कम कीमत 0.0060 ऑस्ट्रेलियन डॉलर थी। सोमवार को यह 3.18 ऑस्ट्रेलियन डॉलर पर पहुंच गई। ऐसे में 52 हफ्तों में यह शेयर फर्श से अर्श पर पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.