1 करोड़ की स्कॉलरशिप... पढ़ने के लिए जिनेवा गई बेटी ने दुनिया को दिखाई भारत की असली तस्वीर

Updated on 25-03-2023 06:41 PM
नई दिल्‍ली: भारत में दलितों की स्थिति पाकिस्‍तान जैसे पड़ोसी देशों से कहीं बेहतर है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच पर देश की एक दलित बेटी पूरे यकीन से यह बात बोल रही थी। इनका नाम है रोहिणी घावरी। इंदौर से आने वाली रोहिणी स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पीएचडी कर रही हैं। वहीं पर संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की 52वीं बैठक चल रही है। एक सफाई कर्मी की बेटी रोहिणी को इसमें बोलने का मौका मिला। एक दलित के रूप में यहां तक पहुंचना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। UNHRC के मंच से उन्‍होंने भारत को सराहा। कहा कि हमारे देश में एक आदिवासी राष्‍ट्रपति और ओबीसी प्रधानमंत्री है। संविधान इतना मजबूत है कि पिछड़े तबके से आने वाला भी राष्‍ट्रपति या पीएम बनने का सपना देख सकता है, हार्वर्ड या ऑक्‍सफर्ड जा सकता है। रोहिणी के दमदार भाषण में उन्‍होंने यह भी बताया कि भारत सरकार से उन्‍हें एक करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली है। ट्विटर पर न्‍यूज एजेंसी ANI के हवाले से यह जानकारी आते ही 1 Cr ट्रेंड करने लगा।

UNHRC में क्‍या बोलीं रोहिणी घावरी
दुनियाभर के NGOs का जमावड़ा जिनेवा में लगा है। UNHRC के मंच से रोहिणी ने भारत में दलितों को मिले अधिकारों पर बात की। दुनिया को बताया कि मीडिया में जैसा दिखाया जाता है, वैसा है नहीं। उन्‍होंने कहा, 'कुछ देश और यहां तक कि NGO भी यूएन में भारत की गलत छवि दिखाते हैं। अगर आप अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं तो अच्‍छी और बुरी दोनों चीजें होती हैं। अगर आप अमेरिका जाएं तो वहां काले-गोरे का मसला है। भारत में जातिगत भेदभाव के मामले होते हैं लेकिन अच्‍छी बातें भी हैं। एक दलित लड़की के रूप में मैं ही उदाहरण हूं।' रोहिणी के मुताबिक उन्‍होंने यूएन में कहा कि हम कई बदलावों से गुजर रहे हैं और सुधार की गुंजाइश है।
एक दलित लड़की होने के नाते मुझे गर्व है कि मुझे यहां आने का मौका मिला और अपनी बात रखने का मौका मिला। मैंने बताया कि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में दलितों की स्थिति काफी बेहतर है क्योंकि आरक्षण नीति हमारे भारत में है मुझे खुद भारत सरकार से 1 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति मिली है तो मैं खुद एक इसका उदाहरण हूं, एक सफाई कर्मचारी की बेटी होने के नाते हम यहां तक पहुंचे हैं यह बड़ी उपलब्धि है।
रोहिणी, पीएचडी छात्रा और दलित कार्यकर्त
रोहिणी घावरी कौन हैं?
रोहिणी घावरी ट्विटर पर अपना परिचय एक अम्‍बेडकरवादी के रूप में देती हैं। वह जिनेवा से पीएचडी कर रही हैं। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली रोहिणी एक सफाई कर्मचारी की बेटी हैं। उन्‍होंने ANI को बताया कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का प्रतिनिधित्‍व करना उनका सपना था। भारत में दलित समुदाय की स्थिति के बारे में दुनिया को रूबरू कराना चाहती थीं। आखिरकार उन्‍हें यह 'गोल्‍डन चांस' मिल ही गया।
क्‍यों ट्रेंड करने लगा '1 करोड़'
रोहिणी ने ANI से बातचीत में बताया‍ कि भारत में दलितों को आरक्षण मिला है। उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें खुद भी भारत सरकार से एक करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली है। इसके बाद ट्विटर पर यह 1 Cr ट्रेंड करने लगा। कुछ लोगों ने रोहिणी के वेरिफाइड अकाउंट से किए गए ट्वीट्स के स्‍क्रीनशॉट शेयर किए। एक में मनुस्‍मृति को जलाने की बात थी। कुछ लोगों ने एक ट्वीट की स्‍पेलिंग में गड़बड़ी के लिए भी मजाक उड़ाया। कुछ यह भी जानना चाहते थे कि यह कौन सी स्‍कॉलरशिप है। कई ने कहा कि इतना पैसा एक स्‍टूडेंट को देने के बजाय कई स्‍टूडेंट्स की मदद हो जाती।
क्‍या है नैशनल ओवरसीज स्‍कॉलरशिप स्‍कीम
विदेश में पढ़ाई के लिए भारत सरकार स्‍कॉलरशिप देती है। यह स्‍कॉलरशिप अनुसूचित जातियों, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू जनजातियों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और परंपरागत कलाकारों की श्रेणी में आने वालों को मिलती है। सरकार यह स्‍कॉलरशिप छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्‍च शिक्षा (मास्‍टर्स या पीएचडी) के लिए देती है। योग्‍य होने के लिए परिवार की सालान आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। हर साल 125 स्‍टूडेंट्स को यह स्‍कॉलरशिप मिलती है। सरकार की तरफ से ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस, वीजा फीस, अन्‍य सामान खरीदने, इकॉनमी क्‍लास से ट्रेवल व इमरजेंसी के लिए फंड दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.