1-2 नहीं 3-3 मिस्ट्री स्पिनर्स, मिलकर ढाया कहर, 9 विकेट चटकाकर बदला IPL का 16 साल पुराना इतिहास

Updated on 07-04-2023 07:40 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight riders) के स्पिनर्स ने मिलकर बीती रात आईपीएल का इतिहास बदलकर रख दिया। 16 सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक टीम के फिरकी गेंदबाजों ने नौ विकेट झटके हो। केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ मैच में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन मिस्ट्री स्पिनर्स खिलाए। अनुभवी सुनील नरेन और युवा वरुण चक्रवर्ती के साथ डेब्यूटेंट सुयश शर्मा ने मिलकर आठ विकेट झटक दिए। इससे पहले स्पिनर्स ने एक पारी में कभी इतने विकेट नहीं चटकाए थे। दोनों पारियों को मिलाकर 12 विकेट फिरकी बोलर्स ने लिए, ये भी एक रिकॉर्ड है।
IPL की एक पारी में स्पिनर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट
  • 9- KKR vs RCB, कोलकाता, 2023
  • 8 - CSK vs DC, वाइजैग, 2012
  • 8 - CSK vs RCB, चेन्नई, 2019
  • 8 - CSK vs DC, चेन्नई, 2019
IPL के एक मैच में स्पिनर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट
  • 12 - KKR vs RCB, कोलकाता, 2023
  • 11 - KKR vs KXIP, कोलकाता, 2012
  • 11 - KKR vs DC, कोलकाता, 2018
  • 11 - CSK vs DC, चेन्नई, 2019

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 81 रन की शानदार जीत के बाद केकेआर के कप्तान नीतिश राणा ने रहमनुल्लाह गुरबाज (57 रन) और शार्दुल ठाकुर (68 रन) की बल्लेबाजी की तारीफ की। राणा ने मैच के बाद कहा, ‘गुरबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की और शार्दुल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रिंकू सिंह ने भी ठाकुर का पूरा साथ दिया।’

राणा ने दिल्ली के लेग स्पिनर सुयश शर्मा के बारे में कहा, ‘वह दिल्ली का है, उसने शानदार गेंदबाजी की। हम सभी जानते हैं कि सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती कितने शानदार गेंदबाज हैं। आज का दिन परफेक्ट रहा।’ शार्दुल ठाकुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से नवाजा गया जिन्होंने कहा, ‘शुरू में हम संघर्ष कर रहे थे। नहीं जानता कि इस तरह बल्लेबाजी कैसे कर पाया। नेट पर हम हमेशा इसका अभ्यास करते हैं। पिच अच्छी थी जो बल्लेबाजों के लिए मददगार थी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.